फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   education

छात्राओं ने किया लैगिंग विषमता का सर्वे

Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
education
education - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज एनएसएस की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में सोमवार को दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने दरी मोहाल, बारी मोहाल, अहीर मोहाल जाकर लैंगिक विषमता का सर्वेक्षण किया और रैली निकालकर जागरुकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

टोली नायक अनुष्का, दीप्ति द्विवेदी, मेधा सविता, प्रतीक्षा, स्वाती यादव, सबीना बानो, अनुराधा, आरजू, ऊषा ने इन बस्तियों की महिलाओं आदि से बात की और लैंगिक विषमता पर सर्वे किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय की डा. सपना सिंह और डा. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया ने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ, उनमें जागरुकता की जरूरत है। कोविड-19 के प्रति भी सचेत किया। गोष्ठी आदि का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा.सबीहा रहमानी, डा.ज्योति मिश्रा और डा.अंकिता तिवारी ने किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। सदस्य डा.जयंती सिंह ने आभार जताया। अनूप, सुरेशचंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed