{"_id":"da27b3eb1274398473059bd063d9ba9b","slug":"economic-reservations-required-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक आधार पर आरक्षण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक आधार पर आरक्षण मांगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने आर्थिक आधार पर
विज्ञापन
आरक्षण की वकालत की है। साथ ही ट्रकों की हड़ताल का समर्थन किया है।
ई-व्यापार पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि इस पर सख्त
कदम नहीं उठाया तो खुदरा व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
रविवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। अभी यह लाभ क्रीमीलेयर को मिल रहा है। किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर कहा कि इसे एकमुश्त प्रणाली के तहत लगाया जाए। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की हड़ताल और मांग का समर्थन करते हुए टोल टैक्स खत्म करने की मांग की।
अध्यक्ष ने कहा कि ई-व्यापार का प्रचलन बढ़ने से खुदरा व्यापारियों के सामने रोजीरोटी बचाने का संकट खड़ा हो गया है। ई कामर्स प्लेटफार्म के जरिये देश का पैसा विदेशों मेें जा रहा है। भारत सरकार को ई-व्यापार रोकना चाहिए। फूड एंड सैंपलिंग एक्ट के नाम पर व्यापारियों को शोषण के विरुद्ध चेतावनी दी।
अध्यक्ष ने बताया कि उनका संगठन केंद्र और राज्य सरकार से मांग कर रहा है कि व्यापारी आयोग गठित हो। व्यापारियों की मांगों के मुद्दे पर अगले माह 15 नवंबर को चित्रकूटधाम मंडल स्तर का सम्मेलन बांदा में होगा। प्रेसवार्ता में संदीप अग्रवाल गुड्डा, मनोज पुरवार, अशोक ओमर, अनिल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रत्नेश, संजय ओमर, आशीष अग्रवाल आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।