फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Echo of Delhi movement echoed in Bundelkhand too

दिल्ली आंदोलन की गूंज बुंदेलखंड में भी गूंजी

Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Echo of Delhi movement echoed in Bundelkhand too
सत्याग्रह धरने पर बैठे बुंदेलखंड किसान यूनियन अध्यक्ष व अन्य किसान। - फोटो : BANDA
बांदा। दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों की मांग बुंदेलखंड में भी गूंज रही है। कई दिनों तक बार्डर आंदोलन में शामिल रहे किसान नेताओं ने लौटने के बाद सोमवार को यहां बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सत्याग्रह करते हुए धरना दिया। घोषणा की कि कृषि कानून वापस न होने तक किसानों के आंदोलन में बुंदेली किसान यहां से दिल्ली तक आंदोलन में भागीदारी करेगा।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट परिसर में किसानों ने सत्याग्रह किया। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसानों ने कहा कि बुंदेलखंड के किसान शुरू से ही केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ हैं। सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है, लेकिन किसान पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के हर जनपद में यह सत्याग्रह किया जा रहा है। यूनियन ने प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसान आंदोलन की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए तीनों कानून वापस लेने की मांग की। सत्याग्रह धरना में यूनियन के गणेश प्रसाद शर्मा, दिनेश कुमार निरंजन, सुशील द्विवेदी, उमा सिंह, प्रहलाद करवरिया, प्रहलाद कुशवाहा, ललित यादव इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed