फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   E - business retailers are mobilized against

ई-व्यापार के खिलाफ लामबंद हों खुदरा व्यापारी

Tue, 27 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 27 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
E - business retailers are mobilized against

बांदा। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने खुदरा व्यापारियों से कहा कि ई-व्यापार के खिलाफ एकजुट होकर सड़क पर उतरें, वरना छोटे व्यापारियों को रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे। महेश्वरी देवी मंदिर के नजदीक मंगलवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि देश में ई-कामर्स का वर्तमान बाजार 13 अरब डालर का है। ई-कंपनियों की वैल्यू बढ़ाने का गोरखधंधा हो रहा है। फिलिपकार्ट, एमाजोन, ईबेय जैसी ई-कंपनियां इसे घाटे का व्यापार दिखाकर लाखों करोड़ों की पूंजी जुटा रही हैं। वहीं देश का पैसा ई-कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से विदेशों में जा रहा है।

विज्ञापन


 अब वेबसाइट के साथ मोबाइल एप्लीकेशन से आनलाइन व्यापार किया जा रहा है। ताकि व्यापार का पूरा लाभ भी मिले और कानूनी पचड़े से भी बचे रहें। घरेलू उपयोग का सामान आनलाइन ट्रेडिंग के जरिए घर-घर भेजा जा रहा है। यदि केंद्र सरकार इसके खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती तो खुदरा व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले दिनों में सब्जी मंडी में हुए भीषण अग्निकांड में शासन-प्रशासन की चुप्पी रोष जताया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अपराधी पकड़ा नहीं गया। दुकानदारों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। अशोक कुमार नामदेव, शिव कुमार गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, रोहित गुप्ता, विजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, इंदू गुप्ता, शिशु त्रिपाठी, लाला कुशवाहा, पप्पू यादव, दिनेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed