{"_id":"5bf05b40bdec2269960bc599","slug":"dyat-and-gujenie-teams-dominate","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट और गुजेनी टीमों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट और गुजेनी टीमों का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
विजेताओं के साथ डीएम व डॉयट प्राचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय जिला स्तरीय डीएलएड क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन हुए मुकाबले में कबड्डी में एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी और वालीबाल में डॉयट टीम अव्वल रही। गुजेनी कालेज के रमेशचंद्र व हीरामनी ने मैराथन दौड़ जीती।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन सत्र की शुरूआत जिलाधिकारी हीरा लाल व डॉयट प्राचार्य डा.सीएल चौरसिया ने दीप जलाकर की। प्रतियोगिता में 19 डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में बालाजी कालेज के विभू सोनी व बालिका वर्ग में अंबेडकर कालेज की सपना ने प्रथम स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में भी विभू सोनी अव्वल रहा। बालिका वर्ग में रामस्वरूप कालेज की अंजना यादव ने पहला स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में रमेश चंद्र व बालिका वर्ग में हीरामनी (गुजेनी) अव्वल रही। 5000 मीटर मैराथन दौड़ बालक वर्ग में भी गुजेनी के रमेशचंद्र और बालिका वर्ग में हीरामनी अव्वल रहीं।
विज्ञापन
लम्बी कूद में महर्षि गौतम बुद्ध महाविद्यालय के सुधाकर सिंह ने पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग में मुनीम सिंह कालेज की आरती यादव अव्वल रहीं। ऊंची कूद (बालक वर्ग) मेें महर्षि गौतम बुद्ध कालेज के सुधाकर त्रिपाठी और बालिका वर्ग में बीआर अंबेडकर कालेज की सपना सिंह ने पहला स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में जितेंद्र सिंह व दीपिका सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन
कबड्डी बालिका वर्ग में रामऔतार कालेज, गुजेनी टीम विजेता रही। खोखो बालक वर्ग मे डॉयट, बालिका वर्ग में सुकदेव सिंह लवकुुश महाविद्यालय, बबेरू और वालीबाल बालक व बालिका वर्ग में डॉयट टीम विजेता रही। बैडमिंटन में संजय सिंह, अंतरा सिंह, आकाश सेन, हिमांशी कुशवाहा, अनामिका, गोला फेंक में आदित्य बाजपेई व दीपिका सेंगर अव्वल रही। एकल नृत्य में राजादेवी महाविद्यालय क ी लक्ष्मी देवी ने पहला स्थान पाया। डीएम और डॉयट प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार सौंपे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की 17 टीमों ने पांच खेलों का प्रदर्शन किया।