फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dumper collision death of the young man, the driver fled

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Thu, 10 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 10 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dumper collision death of the young man, the driver fled
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बांदा। डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। एक अन्य घटना में युवती बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी राहुल गुप्ता (21) पुत्र जुगुल किशोर गुप्ता गुरुवार को सुबह बाइक पर अपने गांव सिरसीकलां (महोबा) जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी स्थल के नजदीक सामने से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मटौंध थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने से शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने उसी के सिम वाले फोन से घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। डाक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण सिर की चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां निवासी वंदना (25) पत्नी देवा गुरुवार को सुबह बाइक पर पति के साथ तिंदवारी से गांव जाते समय स्पीड ब्रेकर में गिरकर घायल हो गई। उधर, जखौरा निवासी पूनम (19) गुरुवार को दोपहर अपने पति रोहित के साथ बाइक पर जरेहटा (छतरपुर) जाते समय मोड़ पर अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed