फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dry run of vaccine in CHC and PHC

सीएचसी और पीएचसी में वैक्सीन का ड्राई रन

Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dry run of vaccine in CHC and PHC
बांदा। कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) का दूसरा चरण सोमवार को किया गया। जनपद मुख्यालय सहित सीएचसी में वैक्सीन का पूर्वाभ्यास हुआ। मुख्यालय में डीएम आनंद कुमार सिंह ने जिला अस्पताल बांदा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय मेडिकल कालेज में भी डीएम ने तैयारियों का निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में कुल 22 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी में ड्राई रन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि डा.मीनाक्षी, यूनिसेफ के डा. फुजैल अहमद, डा. अंजना पटेल, सीएमएस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि दूसरे चरण के मॉकड्रिल में सरवर रोड़ा रहा। पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों के वेरिफिकेशन में परेशानी हुई। यह भी बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 200 बेड का वार्ड बनाया गया है। प्रतिदिन 100 लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबेरू सीएचसी में 16, 18 व 23 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 583 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगाई गई है। 6-6 लोगों की टीमें बनाकर कार्य किया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल की देखरेख में पूर्वाभ्यास हुआ। पर्यवेक्षक डॉ. प्रशांत, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
तिंदवारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश और एसआई अजय दुबे की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों द्वारा आईडी आदि की जांच के बाद रजिस्टर्ड व्यक्ति के टीकाकरण और उस व्यक्ति को विश्राम कक्ष में आधे घंटे आब्जर्वेशन में रखने का रिहर्सल किया गया।

डब्ल्यूएचओ मॉनिटर रविंद्र कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शोभित गुप्ता ने पीएचसी में कोल्ड चेन, वैक्सीन सेंटर, वैक्सीन टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। डॉ. सुमन, डॉ. रूपेश त्रिपाठी, डॉ. सरिता सिंह, रामदीन यादव, रामबाबू, असगर खां, मनीष तिवारी, लाल बहादुर, हरदेव आदि मौजूद रहे। नरैनी के नोडल अधिकारी डॉ. अजय विश्वकर्मा की मौजूदगी में ड्राई रन किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत, डॉ. जीवन सिंह, डॉ. लवलेश सिंह, डॉ. कौशलेंद्र, दीपेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed