फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunk brat and gharati clash

नशे में हंगामा कर रहे बराती और घराती भिड़े

Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Drunk brat and gharati clash
बांदा। शराब के नशे में हंगामा कर रहे बरातियों और घरातियों के बीच बुधवार की रात मारपीट हो गई। कन्या के पिता और फुफेरा भाई घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। देर तक शादी की रस्में रुकी रहीं। वरिष्ठ नागरिकों के समझाने पर समझौते के बाद वैवाहिक कार्यक्रम पूरे हुए।
विज्ञापन

घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की है। यहां के जयकरन की बेटी की शादी थी। बुधवार की रात निभौर (बबेरू) गांव से बरात आई थी। द्वारचार की रस्म चल रही थी। इसी बीच शराब के नशे में कुछ बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जयकरन उन्हें समझाने गए तो बरातियों ने उसे दबोच लिया। उसे बचाने पहुंचा भांजे वीरेंद्र को भी पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे अफरातफरी हो गई। शादी की रस्में रुक गईं। पिटाई में घायल दोनों को जिला अस्पताल लाकर इलाज कराया गया। लगभग तीन घंटे तक वैवाहिक रस्में रुकी रहीं। गांव और परिवार के वरिष्ठ लोगों के समझाने पर शादी हो सकी। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पिता-पुत्रियों को पीटा
बांदा। जमीन के विवाद में खानदानियों ने पिता-पुत्रियों समेत चार को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। तिंदवारी क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी सलीम खां ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह पारिवारिक लोग उसकी जमीन में तारबाड़ लगा रहे थे।

विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंची पुत्री जैनब व जिनिया और पुत्र हस्मत को भी लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के आने पर भाग निकले। पुलिस को तहरीर दी है। उधर, जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव में सीताराम को बुधवार की शाम पड़ोसी दबंग ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घायल ने पुलिस को बताया कि वह दरवाजे पर बैठा था। तभी दबंग नशे की हालत में आया और बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed