{"_id":"62965ca8d7fb2919117aab67","slug":"drug-addiction-curse-for-life-banda-news-knp6999257189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी जीवन के लिए अभिशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी जीवन के लिए अभिशाप
विज्ञापन
drug addiction curse for life
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विश्व तंबाकू दिवस पर कई जगह कार्यक्रम कर जागरूक किया गया। तंबाकू व धूम्रपान न करने की शपथ ली। जिला अस्पताल में गोष्ठी में तंबाकू से नुकसान बताए। बताया गया कि हर साल देश में 2740 लोग धूम्रपान से होने वाले कैंसर और अन्य बीमारियों से दम तोड़ देते हैं। नशाखोरी जीवन के लिए अभिशाप है।
सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने सभी को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई। साथ ही हस्ताक्षर कराए। प्रजापति ब्रह्मकुमारी भी इसमें शामिल रहीं। कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे, मयंक पांडेय आदि भी शामिल रहे।
जिला जेल में प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बंदियों को शपथ दिलाई। बताया कि एक सिगरेट पीने से 6 मिनट उम्र कम हो जाती है। डिप्टी जेलर वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार गौतम, महेश पाल आदि ने बंदियों को तंबाकू निषेध की सामूहिक शपथ दिलाई। जन शिक्षण संस्थान में मैनेजमेंट उपाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी और सदस्य भगवानदीन वर्मा की उपस्थिति में तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए गए। यहां निदेशक मोहम्मद सलीम अख्तर, कार्यक्रम समन्वयक नीरज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार पांडेय सहित मयंक सिंह, लक्ष्मीकांत दीक्षित और अन्य स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एनसीसी की 60वीं बटालियन की आदर्श बजरंग इंटर कालेज यूनिट ने जागरुकता रैली निकाली। लोगों से तंबाकू से परहेज को कहा। चीफ आफीसर मंगल प्रसाद, कंपनी कमांडर/प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने नेतृत्व किया।
अनिरुद्ध और राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने स्टाफ को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई। कहा कि नशाखोरी जीवन, सेहत और समाज के लिए अभिशाप है। उधर, जनपद के सभी थानों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू निषेध की शपथ ली। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ राकेश कुमार सिंह व अंबुजा त्रिवेदी ने पुलिस कार्यालय में शपथ दिलाई।