फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drought in Bundelkhand Congress votes this

सूखे बुंदेलखंड में कांग्रेस को वोटों की आस

Fri, 01 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drought in Bundelkhand Congress votes this

बांदा। बुंदेलखंड में सूखे की मीडिया में मची

विज्ञापन
हाय-तौबा और नेताओं की बयानबाजी के बीच अब कांग्रेस ने भी इस चटियल धरती पर वोटों की फसल उगाने के लिए कमर कस ली है।

पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लखनऊ विधायक रीता बहुगुणा जोशी सहित कई कांग्रेस नेता दो जनवरी की शाम बांदा पहुंच रहे हैं। तीन को ये गांवों में जाकर सूखे के हालात का जायजा लेंगे।

बुंदेलखंड में कांग्रेस के कई विधायक हैं। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस को बुंदेलखंड में तिरंगा परचम लहराने की उम्मीदें हैं।

सूखे को लेकर सुर्खियों में बने बुंदेलखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेताओं ने नए वर्ष की आमद होते ही कवायदें शुरू कर दी हैं।

रीता बहुगुणा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक दलजीत सिंह, प्रभारी महासचिव भानु सहाय और मनोज तिवारी भी बुंदेलखंड आ रहे हैं। तीन जनवरी को कांग्रेस नेता गांवों में चौपाल लगाएंगे।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बांदा जनपद के गोयरा मुगली, करछा, अरबई, गुरेह, मरका, इंगुवा मऊ, सांड़ा आदि गांवों में कांग्रेस नेताओं की चौपालें और भ्रमण तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed