{"_id":"6133b63d8ebc3e74d2152497","slug":"drm-cracked-down-on-dirt-banda-news-knp6501906196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने गंदगी पर फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने गंदगी पर फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), झांसी आशुतोष कुमार ने शनिवार को मानिकपुर से झांसी तक ट्रेन से विंडो निरीक्षण किया। डीआरएम ने यहां रेलवे स्टेशन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गंदगी व शौचालयों के ताले बंद होने पर नाराजगी जाहिर की। तिरंगा चबूतरा सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गंदगी पर मातहतों को फटकार लगाई।
क्रू लॉबी में उन्होंने साइन आन-ऑफ मशीन देखी। वाकी-टाकी चार्जर का प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश दिए। रनिंग रूम व सहायक स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचकर ट्रेनों के संचालन की जानकारी ली।
विज्ञापन
आरपीएफ थाने में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखा। रेलवे परिसर में लगाए गए 105 फीट ऊंचे तिरंगे के चबूतरे के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद झांसी के लिए रवाना हो गए।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) सतीशचंद्र दुबे, मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार, मूवमेंट निरीक्षक एसके राय, स्टेशन अधीक्षक केके कुशवाहा, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा. राहुल उपाध्याय, सीसीआई अनूप कुमार, वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, उप टिकट निरीक्षक तारिक हुसैन, सगीर सिद्दीकी, आरपीएफ थानाध्यक्ष एके जागिड़ आदि मौजूद रहे।
साहब आ रहे हैं, चलो बाहर
मंडल रेल प्रबंधक (झांसी) के यहां रेलवे स्टेशन आने पर स्थानीय रेल अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने यात्रियों के साथ अभद्रता की। अफसर के आने पर चाक-चौबंद व्यवस्था दिखाने को रेल यात्रियों को बाहर कर दिया।
आरपीएफ ने यह कहकर यात्रियों को बाहर भगा दिया कि साहब आ रहे हैं। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो गेट में लगे आरपीएफ जवानों ने अभद्रता की। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन में पानी, शौच, सफाई आदि की समस्या यात्री डीआरएम से न बता दें, इसके लिए उन्हें बाहर कर दिया गया। थानाध्यक्ष एके जागिड़ का कहना है कि यात्री मास्क नहीं लगाए थे।