फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Driving power of magic , seven seats occupied by SP

सत्ता का चला जादू, सात सीटों पर सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Driving power of magic , seven seats occupied by SP

बांदा। सत्ता का जादू चल गया। ब्लाक प्रमुख चुनाव में

विज्ञापन
जिले की आठ सीटों में सात सीटें सपा ने जीत लीं। महुआ ब्लाक में सपा प्रत्याशी शशि यादव शनिवार को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित की जा चुकी हैं।

जनपद में 98 फीसदी वोट पड़े। आठों ब्लाक में पंजीकृत 654 बीडीसी सदस्यों में सिर्फ 10 ने मतदान नहीं किया। 644 ने वोट डाले।

रविवार को सुबह 10 बजे से सात ब्लाक मुख्यालयों में भारी गहमा-गहमी और पुलिस पहरे के बीच मतदान शुरू हुआ। यह तीन बजे तक चला। उसके बाद मतगणना शुरू हो गई। शाम सूरज ढलने से पहले ही लगभग सभी नतीजे घोषित हो गए।

बड़ोखर ब्लाक में भाजपा के विशंभर सिंह लालू ने सपा के रामऔतार यादव को 13 वोटों से हराया। यहां 100 मतदाता (बीडीसी सदस्य) थे। सभी ने वोट डाले। एक वोट अवैध रहा।

तिंदवारी में सपा विधायक विशंभर यादव की पुत्रवधू अंकिता यादव ने भाजपा की सुनीता यादव को 61 वोटों से शिकस्त दी। यहां 89 मतदाता थे। सभी ने वोट डाले। दो वोट अवैध रहे। जसपुरा में कांटे की टक्कर हुई।

यहां सपा की सादिका खातून मात्र दो वोटों से बसपा के दीपक सिंह गौर को हरा सकीं। यहां सभी 52 मतदाताओं ने वोट डाले। बबेरू में सपा की सुमन देवी ने बसपा के शिरोमणि 26 वोटों से हराया। 

यहां 106 मतदाताओं से से 104 ने मतदान किया। दो वोट अवैध घोषित किए गए। बिसंडा ब्लाक में सपा की कलमतिया ने बसपा की रन्नो देवी को 66 वोटों के भारी अंतर से हराया। यहां 92 मतदाताओं में 91 ने मतदान किया। सात वोट अवैध घोषित किए गए।

कमासिन में सपा की नीलम वर्मा ने बसपा की मिथलेश कुमारी को 17 वोटों से पराजित किया। यहां 86 में से 79 मतदाताओं ने वोट डाले।

चुनाव आयोग के प्रेक्षक केदार सिंह, कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राजेंद्र पांडेय, सीडीओ राम कुमार सिंह ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, अपर एसपी आशुतोष शुक्ल सहित सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उधर, भाजपा सांसद (हमीरपुर-तिंदवारी) पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल सहित चेयरपर्सन विनोद जैन, प्रभा गुप्ता, शीला सिंह, जगराम सिंह, राज नारायण द्विवेदी, पुष्कर द्विवेदी आदि मतदान केंद्रों में डटे रहे।

उधर, सपा नेताओं में विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख विवेक यादव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव, जिला पंचायत सदस्य रमा यादव, रामकरन सिंह बच्चन, इमरान अली राजू, सुशील त्रिवेदी, रामजी गुप्ता, राजेंद्र यादव, निर्भय सिंह मोंटी, अनूप यादव, पीयूष गुप्ता आदि तिंदवारी, बड़ोखर व अन्य ब्लाकों मेें डटे रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed