फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drains choked with filth; those responsible offer excuses.

Banda News: नालों में भरी गंदगी, जिम्मेदार दे रहे सफाई

Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drains choked with filth; those responsible offer excuses.
फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद
बांदा/अतर्रा। मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश भी शुरू हो चुकी है लेकिन शहर से लेकर अतर्रा तक नाले गंदे नजर आ रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अपनी सफाई दे रहे हैं। अतर्रा में कई प्रमुख नाले गंदगी और कचरे से चोक पड़े हैं, जबकि बांदा में नालों से निकाली गई सिल्ट अब भी किनारे पड़ी है। बारिश के पानी के साथ यह सिल्ट दोबारा नालों में पहुंच रही है।
विज्ञापन


नतीजा यह है कि नालों की जलनिकासी क्षमता घट रही है और हल्की से मध्यम बारिश में ही कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। नगर पालिका परिषद बांदा के अधीन 59 नाले हैं, जबकि नगर पालिका अतर्रा में 28 बड़े नालों के माध्यम से शहर की जलनिकासी होती है।
विज्ञापन


दोनों नगर पालिकाओं ने बरसात से पहले नालों की सफाई पूरी कराने का दावा किया था लेकिन जमीनी हालात अलग तस्वीर बयां कर रही है। कहीं नाले कचरे से भरे मिले तो कहीं सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट समय पर नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन में सड़क किनारे पड़ी सिल्ट बनी परेशानी

शहर के सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास नाले की सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट कई दिनों से सड़क किनारे पड़ी है। लगातार हो रही बारिश में यही सिल्ट बहकर फिर नाले में पहुंच रही है। इससे नाला दोबारा भरने लगा है।

निम्नी नाले में कचरे से थमा पानी का बहाव

शहर के मर्दन नाका स्थित निम्नी नाले में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा मिला। नाले का प्रवाह बाधित होने से बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी आसपास की सड़क पर पानी भर जाता है और बाद में कीचड़ फैलने से आवागमन मुश्किल हो जाता है।

गंगेही मार्ग पर चोक नाले से सड़क पर भर रहा पानी

अतर्रा के गंगेही मार्ग स्थित नाले में गंदगी का अंबार लगा है। नाला चोक होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिवपुरी मोहल्ले में गलियों तक पहुंच रहा गंदा पानी

अतर्रा के शिवपुरी मोहल्ले का नाला गंदगी और सिल्ट से लगभग बंद हो चुका है। बारिश के समय पानी की निकासी नहीं होने से नाला उफनाकर गलियों में भर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही जलभराव की समस्या फिर सामने आ जाती है।


वर्जन

दोनों नाले साफ करवाए गए हैं, पालिका पर एक जेसीबी होने के चलते दूसरे नालों में सफाई चल रही है। जेसीबी खाली होने पर दोबारा सफाई कराई जाएगी।

-संगीता निराला, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अतर्रा

सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि शहर में जिन नालों के पास सिल्ट पड़ी है उसे हटाएं। कहीं भी गंदगी न फैले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

-जगदीश प्रसाद, सहायक अभियंता नगर पालिका परिषद बांदा

फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद

फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद

फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद

फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद

फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद

फोटो-13-बांदा में सिविल लाइन में पूर्व मंत्री विवेक सिंह की कोठी के पास जमा सिल्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed