फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dr. lalit awarded National Talent Award

डॉ.ललित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित

Mon, 09 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 09 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
dr. lalit awarded National Talent Award

बुंदेलखंड के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ को ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


केसीएनआईटी द्वारा दिए गए इस सम्मान को इंस्टीट्यूट के मेगा फाइनल समारोह के अवसर पर रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और निरंजन ज्योति तथा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनसी गौतम ने प्रदान किया।

डॉ.ललित को शाल ओढ़ाकर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। केसीएनआईटी के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने बताया कि डॉ.ललित को साहित्य अनुसंधान और शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बुंदेलखंड को गौरान्वित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें पूर्व में भी राष्ट्र गौरव और राष्ट्र कवि जैसी उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ.ललित जेएन डिग्री कालेज बांदा में हिंदी प्रवक्ता रह चुके हैं। बुंदेलखंड में दुर्लभ खोजों के द्वारा उन्होेंने साहित्य को समृद्ध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed