फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DPRO warns of disturbances in community toilets

सामुदायिक शौचालयों में गड़बड़ी पर डीपीआरओ को चेतावनी

Sun, 13 Dec 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
DPRO warns of disturbances in community toilets
बांदा। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शासन के मानकों के अनुरूप न होने पर उपनिदेशक (पंचायत) ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को चेतावनी दी है कि शौचालयों के निर्माण में मानकों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चित्रकूटधाम मंडल में 1249 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। सबसे ज्यादा 335 शौचालय चित्रकूट जिले में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत शौचालयों के साथ ही ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण के लिए शासन से मानक और डिजाइन निर्धारित है।
विज्ञापन

उपनिदेशक (पंचायत) दिनेश सिंह ने बताया कि अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जहां ब्रिक लाइनिंग नहीं है, वहां डीपीआरओ दो दिन के अंदर पूरा कराएं। पूरा न होने पर संबंधित प्रधान व सचिव जिम्मेदार होंगे। एडीओ पंचायत की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में 1249 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इनमें बांदा में 312, चित्रकूट में 335, महोबा में 272, हमीरपुर में 330 शौचालय शामिल हैं। 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने बांदा के 216, चित्रकूट के 254, महोबा के 145 और हमीरपुर के 268 शौचालयों का लोकार्पण किया था। पंचायतों में अभी शेष शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed