{"_id":"626ad5aa426e3d7d3e092bcb","slug":"don-t-make-video-on-accident-but-save-life-banda-news-knp6938529187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना पर वीडियो न बनाएं, बल्कि जान बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना पर वीडियो न बनाएं, बल्कि जान बचाए
विज्ञापन
don't make video on accident but save life
- फोटो : BANDA
बांदा। यदि हम अपने 10 मिनट लगाकर किसी का जीवन बचा सकते हैं भी हम शिक्षक कहलाने लायक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना पर मोबाइल पर वीडियो बनाने से पहले व्यक्ति की जान बचाने की कोशिश करें।
यह बात आरएन इंस्टीट्यूट महाविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम के तहत प्राथमिक चिकित्सा क्रिया कलाप में आए चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सोनी ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते यह हमारा पहला कर्तव्य बनता है कि हम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। सड़क सुरक्षा का ध्यान दें, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की तत्काल सहायता करें, सड़क दुघर्टना में पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर पानी के छीटें न डालें, जिससे कि उसकी जान जा सकती है।
इसके पूर्व छात्राध्यापिका अंशिका गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शालू अवस्थी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय पांडेय, प्रवक्ता अभिषेक राना, जय किशोर तिवारी, आदित्य, पंकज सेन आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता कहकशां खातून ने किया।