फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   doctor will be on strike tomorrow

कल हड़ताल पर रहेंगे डाक्टर

Thu, 07 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 07 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
 doctor will be on strike tomorrow

मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, कानपुर मेडिकल कालेज की डॉ. आरती लालचंदानी के निलंबन को वापस लेने समेत कई मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश आईएमए के डाक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सरकारी अस्पताल के डाक्टर जहां काला फीता बांधकर ड्यूटी करेंगे तो प्राइवेट चिकित्सक मरीजों का इलाज नहीं करेंगे। रोजाना एसी कमरों में बैठकर मरीजों का इलाज करने वाले ये डाक्टर हड़ताल के समय एअर कंडीशन हाल में धरना देंगे।

विज्ञापन


आईएमए की बांदा यूनिट के सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को रात आईएमए एसोसिएशन की बैठक उनके आवास पर हुई। इसमेें निर्णय लिया गया कि यूपी आईएमए के निर्देर्शों के मुताबिक 8 मई को हड़ताल की जाएगी। डॉ. नरेंद्र के मुताबिक बांदा के सभी नर्सिंग होम व क्लीनिक शुक्रवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे आईएमए का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद सभी प्राइवेट डाक्टर कंफर्टइन होटल (बांदा) के हाल में पूरा दिन धरना देंगे। गौरतलब है कि यह हाल एअर कंडीशन है। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत आईएमए सदस्य इस दिन काला फीता बांधकर ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के बाद वह भी धरने में शामिल होंगे। डॉक्टरों का कहना है कि अगर चिकित्सक सुरक्षित नहीं है तो वह समाज को स्वस्थ कैस रख सकेंगे। बैठकी की अध्यक्षता आईएमए बांदा यूनिट अध्यक्ष डॉ.मोहम्मद रफीक ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed