फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   do khadaanon ke pattaadhaarakon par 14 karod kee aarasee jaaree

दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी

Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
do khadaanon ke pattaadhaarakon par 14 karod kee aarasee jaaree
बांदा। पांच वर्ष तक के पट्टे/ठेका लेकर भारी भरकम मशीनों से रात-दिन खनन करते हुए एक साल में ही खदानों को खोखला करके हाथ खींच लेने वाले खदान संचालकों/पट्टाधारकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। दो खदानों के संचालकों को जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डालते हुए उनसे 14 करोड़ रुपये वसूली का रिकवरी चालान (आरसी) जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में केन, यमुना, बागै आदि नदियों में लगभग दो दर्जन खदानों के पट्टे हैं। अधिकांश बड़ी खदानों के पट्टे बाहरी कंपनियों और रसूख वालों ने हथिया रखे हैं। ई-टेंडर से इन्हें पांच वर्ष के लिए खदानें आवंटित की गई हैं। पट्टे की शर्त में बालू खनन की सालाना मात्रा शामिल रहती है, लेकिन पट्टाधारकों ने गाइडलाइन और एनजीटी तथा कोर्ट आदि के आदेशों और नियमों को दरकिनार कर भारी भरकम मशीनों से रात-दिन खनन की होड़ लगा दी। नतीजे में जो बालू पांच सालों में निकाली जानी थी, वह सालभर में ही खत्म हो गई। अब खदानें खोखली हो जाने पर निर्धारित रॉयल्टी की नियमित अदायगी पट्टाधारकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। कई पट्टाधारक अपनी खदानें/पट्टे सरेंडर की फिराक में हैं। वह रॉयल्टी भी नहीं जमा कर रहे।
विज्ञापन

14 करोड़ की बकायेदार दो कंपनियों को डीएम आनंद कुमार सिंह ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। उनके पते पर नोटिस भेजी गई है। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि खप्टिहा कलां की खदान गाटा-356 (खंड-एक) की पट्टाधारक कंपनी नव अर्सी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले अक्तूबर से अपनी किस्त जमा नहीं की। नोटिस भी जारी किया गया। अब डीएम ने 30 जनवरी को खदान को ब्लैक लिस्ट करते हुए 4 करोड़ 50 लाख की आरसी जारी की है। इसी तरह खप्टिहा कलां की एक अन्य खदान खंड-2 का पट्टा साईं चरन इंफ्रा हाई प्राइवेट लिमिटेड ने ले रखा है, लेकिन पिछले चार माह से किस्त जमा नहीं की है। डीएम ने इस कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट करते हुए इस पर बकाया 9 करोड़ 50 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी है। खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों खदानों को पुन: पट्टे पर देने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed