{"_id":"610595788ebc3eba083a39e8","slug":"dm-s-jail-inspection-barracks-searched-banda-news-knp6435702191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का जेल निरीक्षण, बैरकों की तलाशी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का जेल निरीक्षण, बैरकों की तलाशी हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मंडल कारागार औचक निरीक्षण कर बैरकों की तलाशी ली। कारागार अधीक्षक ने बताया कि मौजूदा समय में जेल में 1072 बंदी निरुद्ध है। जिसमें विचाराधीन बंदी 709, दोष सिद्ध 269, अल्प वयस्क 24, महिला बंदी 54 है।
अन्य जेलों से स्थानांतरित होकर आए बंदियों की संख्या 16 है। जेल की क्षमता 567 बंदियों को रखने की है। बताया कि बैरक में पंखा व टीवी चालू हालत में है। डीएम ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। बैरकों की तलाशी में कोई अनाधिकृत सामान नहीं पाया गया। डिप्टी जेलर को निर्देश दिए कि बंदियों को मास्क अवश्य लगवाया जाए। जेल चिकित्सक डा. धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जेल अस्पताल में 20 बंदी भर्ती है।
कहा कि बंदियों को इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, एसडीएम सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह, सुरभि शर्मा, जेल प्रमोद कुमार तिवारी, डिप्टी जेलर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।