फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM raided two mines, 14 truck seals

डीएम ने दो खदानों में मारा छापा, 14 ट्रक सीज

Sun, 31 Jan 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
DM raided two mines, 14 truck seals
बेंदा घाट बालू खदान में निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में एसडीएम व खनिज अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। जिले की फतेहपुर सीमा के पास बेंदा घाट में चल रही बालू खदानों का रविवार को शाम डीएम आनंद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां खदान नंबर एक में डीएम घाट तक गए। यहां उन्हें 7 ओवरलोड ट्रक नजर आए। इन्हें सीज करा दिया। यहां पीटीजेड कैमरा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी बंद पाई गई। खदान नंबर चार में भी निरीक्षण किया। यहां भी सात ट्रक ओवरलोड मिले। इन्हें भी सीजकर बेंदा घाट पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया। डीएम ने दोनों खदानों में चल रहा खनन देखा।
विज्ञापन

यहां पट्टाधारकों के कंप्यूटर और अन्य अभिलेख चेक किए। यहां भी सात ओवरलोड ट्रक बेंदा पुलिस के हवाले किए गए। खदान नंबर दो में खनिज अधिकारी को जांच के लिए भेजा। डीएम ने कहा कि जांच में और गड़बड़ियां सामने आईं तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी। डीएम के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुधीर सिंह (आईएएस), सीओ अजय भदौरिया, खनिज अधिकारी सुभाष सिंह सहित स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed