फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM officers assigned responsibility for fair

डीएम ने अफसरों को सौंपी मेला की जिम्मेदारी

Fri, 11 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
DM officers assigned responsibility for fair

बबेरू। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिवसीय

विज्ञापन
सिमौनीधाम मेला और भंडारे की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही दो दिन के अंदर सभी कार्य पूरा करने की हिदायत दी। बैठक से गैरहाजिर रहने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी।

सिमौनी धाम में 15 दिसंबर से शुरू होने वाले स्वामी अवधूत महराज के मेले और भंडारे की तैयारियों में श्रमदानियों के साथ प्रशासनिक अमला जुटा है।

शुक्रवार को डीएम सुरेश कुमार ने तैयारी का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर 13 दिसंबर तक सभी कार्य पूरा करने को कहा।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान को पाइप लाइन स्टैंड पोस्ट और हैंडपंप के साथ टैंकरों से भी जलापूर्ति के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आवागमन में सहूलियत के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बबेरू-हरदौली मार्ग दुरुस्त करने को कहा।

बिजली विभाग को ढीले तार दुरुस्त करने की हिदायत देते हुए कहा कि तार टूटने अथवा फाल्ट से कोई अप्रिय घटना हुई तो संबंधित लाइनमैन जिम्मेदार होंगे।

अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर रहने पर सीडीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए एसडीएम बबेरू और डीपीआरओ व तिंदवारी, बबेरू ब्लाक के बीडीओ को सौंपी गई।

श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए वन विभाग को अलाव जलाने और सीएमओ को एंबुलेंस व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। एसपी आरपी पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed