फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DLED student hanged himself

डीएलएड छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
DLED student hanged himself
बांदा/नरैनी। मोबाइल पर बात करने के कुछ देर बाद डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र ने रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, दो युवतियों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरकोला गांव के लोधिन पुरवा में अंकित राजपूत (22) पुत्र रामदास राजपूत ने शनिवार की रात कमरे में सीलिंग हुक पर रस्सी से फांसी लगा ली। छत पर सो रहा भाई लल्लूराम नीचे आया और दूसरी चाबी से चैनल का ताला खोलकर कमरे में देखा तो अंकित का शव फंदे पर लटक रहा था। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि अंकित लखनऊ में पढ़ाई करता था। नौ दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। कोतवाली इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रात लगभग दो बजे तक किसी से मोबाइल पर बातचीत की गई। मोबाइल कब्जे में ले लिया गया। कॉल डिटेल निकालकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव में शालू (20) ने रविवार की दोपहर घर में जहर खा लिया। परिवार के लोगाें का कहना है कि किसी बात पर भाई से झगड़ा हो जाने पर उसने जहर खाया है। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पारा बन्नू बेगम गांव में सोनापती (22) ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed