बांदा। इस बार की दीपावली ग्रीन पटाखों के साथ मनेगी। कम आवाज वाले यह पटाखे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। मंडल मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में पटाखों का बाजार सज गया है। यहां 72 दुकानें लगाई गई हैं। दीपावली में इस बार आकर्षण का केंद्र राकेट, बतख और मिसाइल भी हैं। सतरंगी छटा बिखेरने वाले पटाखों की खासी डिमांड है।
पर्यावरण को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए इस बार आतिशबाजों ने भी ज्यादातर अपनी दुकानों में ग्रीन पटाखे तैयार कराए हैं। इन पटाखों में चकरी, सुपर कोट, शेविंग शाट, केन अनार आदि पटाखे शामिल हैं। इस पटाखों की खूबी यह है कि यह कम आवाज वाले और धुआं रहित हैं। इसके अलावा और भी पटाखे बाजार में सजे हैं।
आतिशबाज मोहम्मद रशीद और मोहम्मद फैयाज ने बताया कि बाजार में सभी तरह के पटाखे मौजूद हैं। इस बार ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकान के सामने फायर इंस्टिंग यूजर लगाया गया है।

फोटो 23 बीएनडीपी 19- पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : BANDA