फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   divaidar se kaar takaraee, emapee ke eesaee kee maut

डिवाइडर से कार टकराई, एमपी के एएसआई की मौत

Sat, 24 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
divaidar se kaar takaraee, emapee ke eesaee kee maut
बांदा। हरिद्वार से इलाज कराकर लौट रहे मध्यप्रदेश के एएसआई की शनिवार को तड़के हादसे में मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे एएसआई की जहां मौत हो गई, वहीं कार सवार प्रापर्टी डीलर पुत्र और कार चालक चुटहिल हो गए। हालांकि, सीट बेल्ट बांधने और एअर बैग खुल जाने से दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शहडोल के जय कालोनी निवासी हृदय नारायण पांडेय (59) अपने पुत्र अश्वनी कुमार पांडेय के साथ दो दिन पूर्व हरिद्वार आयुर्वेदिक संस्थान लकवा का इलाज कराने गए थे। वापस आते समय बांदा में तिंदवारी रोड पावर हाउस के पास शनिवार को तड़के तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हृदय नारायण पांडेय को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

पुत्र अश्वनी और कार चालक भी मामूली रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने हृदय नारायण को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव मूल जनपद शहडोल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के प्रापर्टी डीलर पुत्र अश्वनी पांडेय ने बताया कि पिता हृदय नारायण एएसआई पद पर तैनात थे। दो पुत्र हैं। मां रमा देवी पांडेय हैं। बताया कि उसकी और कार चालक की जान सीट बेल्ट ने बचा ली। दुर्घटना के बाद कार का एअर बैग भी खुल गया था, जिससे गंभीर चोट नहीं आई। पिता पीछे की सीट में सो रहे थे। इसलिए वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed