फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District panchayat member Gita Sea joins BJP

जिला पंचायत सदस्य गीता सागर ने थाम लिया भाजपा का दामन

Wed, 04 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
District panchayat member Gita Sea joins BJP

जिला पंचायत की राजनीति में कई बार चर्चित रहीं जिला पंचायत सदस्य गीता सागर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल किए जाने की औपचारिक घोषणा की।

विज्ञापन


गीता सागर मरका क्षेत्र के वार्ड 4 से निदर्लीय प्रत्याशी के रूप में डीडीसी चुनाव जीती थीं। शुरू से ही उन्हेें बसपा समर्थक माना जाता रहा। जिला पंचायत के उप चुनाव में बसपा के समर्थन से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। मात्र दो वोटों से पराजित हुईं। तीन माह पूर्व नवंबर माह में भी उप चुनाव में उनके अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की काफी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन


वह बसपा सदस्यो के साथ रहीं। अंतत: बुधवार को उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। कहा कि गीता से पार्टी को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गीता सागर ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी दल की सदस्यता नहीं ली। नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा में जो काम मिलेगा उसे निष्ठा से निभाएंगी। गीता सागर की शैक्षिक योग्यता एमए (राजनीतिक शास्त्र) है।


इस अवसर पर लालचंद्र त्रिपाठी (मऊ), जाकिर अली (पनगरा), सुरेश पासवान (मऊ), रज्जन सिंह (सांड़ा), सबिल यादव (कलाना), बुद्धराज (अधावं), रविकांत पाल (मरका) और कमलेश वर्मा भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता जगराम सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, अजय पटेल, विजय पाल सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed