फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Hospital: One rupee prescription, cost of thousands

जिला अस्पताल : एक रुपया का पर्चा, हजारों का खर्चा

Thu, 20 Jun 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: One rupee prescription, cost of thousands
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क जांचें, उपचार और दवाएं दिए जाने का दावा बेमानी साबित हो रहा है। एक रुपये का पर्चा बनवाकर डॉक्टरों के चेंबर में निशुल्क उपचार की आस लिए पहुंचे मरीज को उपचार के नाम पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीज को बाहर से जांच कराने के लिए पर्चियां लिखी जा रहीं हैं। मजबूरन तीमारदार अपने मरीज को स्वस्थ कराने के लिए सरकारी अस्पताल आकर भी हजारों रुपये खर्च करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन



कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी अशोक अपनी पत्नी मिथला के साथ पांच दिन पूर्व नौ माह की मासूम बेटी लक्ष्मी को लेकर जिला अस्पताल लाया था। बच्ची को बुखार था। पर्चा बनवाने के बाद वह अस्पताल पहुंचा। उसे बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने बच्ची का उपचार कर बाहर से जांच करवाने की बात कही। अशोक प्राइवेट सेंटर में जांच के लिए गया। वहां जांच के नाम पर उससे 900 रुपये प्राइवेट सेंटर संचालक ने लिए। जांच के बाद वह चिकित्सक के पास पहुंचा, इस पर चिकित्सक ने बाहर से दवाएं लाने के लिए पर्ची भी लिखी। पर्ची लेकर वह मेडिकल स्टोर गया और 130 रुपये का सिरप और अन्य दवाएं बाहर से खरीदीं। बुधवार को चिल्ड्रेन वार्ड में मौजूद अशोक ने बताया कि डॉक्टर ने बाहर से जांच के लिए कहा और दवाएं मगवाईं। जिला अस्पताल में न तो जांच कराई गई और न ही उसे दवाएं दी गईं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में बुखार से पीड़ित चहितारा गांव निवासी सुरेश कुमार और झील का पुरवा निवासी राकेश ने बताया कि जिला अस्पताल में एक रुपये का पर्चा बनवाकर अस्पताल में उपचार कराया। उन्हें भर्ती कर लिया गया। एक बोतल जरूर अस्पताल की ओर से विगो लगाकर चढ़ाई गई, बाकी की दवाएं बाजार से मंगवाई गई हैं। इसी तरह चहितारा गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 600 रुपये की दवाएं बाहर से खरीदकर लाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार, जांचें निशुल्क की जाती हैं। इसके साथ ही दवाएं भी बिना किसी शुल्क के दी जाती हैं। बाहर से जांचें कराए जाने और दवा मंगवाए जाने पर सख्ती के साथ रोक लगाई गई है। अगर कोई शिकायत उनके पास आती है तो कार्रवाई की जाएगी
डाॅ. आरके गुप्ता, प्रभारी सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed