{"_id":"62a78048cb98ac2e9e2219f5","slug":"dispute-between-female-headmaster-and-contractor-regarding-wages-banda-news-knp702198994","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधानाध्यापक व ठेकेदार के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधानाध्यापक व ठेकेदार के बीच विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महिला प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। प्रधानाध्यापक ने ठेकेदार और उसके साथियों पर छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरी तरफ ठेकेदार के साथी ने भी प्रधानाध्यापक और उसके भाई के विरुद्ध एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद की वजह निर्माणाधीन विद्यालय भवन की मजदूरी बताई गई है।
शहर की निवासी और बड़ोखर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में तैनात 43 वर्षीय महिला प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसने कैलाशपुरी निवासी ठेकेदार से मजदूर लिए थे। कुल 2.32 लाख रुपये मजदूरी में सिर्फ 30 हजार रुपये शेष हैं। आरोप है कि रविवार की शाम कमिश्नरी परिसर में ठेकेदार और उसके साथियों ने मजदूरी को लेकर उसे और उसके भाई के साथ मारपीट और अभद्रता की। उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने नामजद ठेकेदार और उसके साथी तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट, धमकी व बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
उधर, ठेकेदार के दोस्त भोंदू (चिल्ली) की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक और उसके भाई के विरुद्ध मारपीट और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।