बांदा। नरैनी तहसील के दरबारी का पुरवा (मुरवां) निवासी रामसजीवन के बेटे दिनेश कुमार का फिर प्रदेश स्तरीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के रूप में चयन किया गया है। 17 से 25 नवंबर तक दिल्ली में नागेश ट्रॉफी नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा सीजन होने जा रहा है। इसमें देश के 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगी।
चार ग्रुप में बनाए गए हैं। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात ग्रुप-बी में रखा गया है। यूपी से टीम में खेलने के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के कप्तान जीशान हैदर, उप कप्तान मोहम्मद फैसल को बनाया गया है। दिनेश कुमार को ऑलराउंडर के रूप में चयन किया गया है। टूर्नामेंट क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के द्वारा कराया जा रहा है।