फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dilip and Shailendra first in science exhibition

Banda News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिलीप व शैलेंद्र प्रथम

Tue, 28 Mar 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dilip and Shailendra first in science exhibition
बांदा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ आयुक्त आरपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह व प्रिंसिपल पूनम गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में 5 व जूनियर वर्ग में 7 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला के दिलीप कुमार को प्रथम व जीजीआईसी बांदा के अंशिका गुप्ता को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला के शैलेंद्र को प्रथम एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रियांशी सिंह व खुशी सोनी सयुंक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। यह प्रतिभागी राज्य स्तर पर होने वाली विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमश: चार हजार रुपये व दो हजार रूपये का नक़द पुरस्कार और प्रमाण पत्र सौंपे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed