फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Digital training of beneficiaries of Swanidhi Yojana

स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को डिजिटल की ट्रेनिंग

Wed, 13 Jan 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Digital training of beneficiaries of Swanidhi Yojana
बांदा। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना अधिकारी डूडा नरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर फुटपाथी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 4702 लक्ष्य के सापेक्ष 4400 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। बैंकों ने 2676 आवेदन स्वीकृत किए हैं। अब तक 2203 लोगों को ऋण दिया गया है। कहा कि लाभार्थी यदि 200 लोगों के बीच लेन-देन करता है तो उसे 100 रुपये का बोनस मिलेगा। अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव आनंद ने लाभार्थियों को डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया से अवगत कराया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बीपी यादव ने कहा कि स्व निधि योजना के आवेदनों की जांच के लिए छह से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। डिजिटल लेन देन की जानकारी दी। सामुदायिक आयोजक पंकज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed