{"_id":"61be2e73b8d65a177c226c41","slug":"died-by-making-a-noose-from-mother-s-sari-banda-news-knp670350677","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरन/अतर्रा (बांदा)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवा मजदूर और महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन वजह नहीं बता पा रहे।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में आसाराम कुशवाहा (20) पुत्र जुगल किशोर कुशवाहा ने शनिवार को दोपहर घर में खपरैल में मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता समेत मां ज्ञान देवी व भाई रवि खेत गए थे। बहन कोमल व केतकी स्कूल से लौटी तो शव फंदे पर लटका देखा। चौकी प्रभारी राजेश मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में मानसी (26) पत्नी राहुल ने शनिवार को तड़के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजन फंदा काटकर उसे सीएचसी ले गए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शिवसागर ने मौत की पुष्टि की। परिजनों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा भी किया और शव को जिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।