{"_id":"58138cc64f1c1ba55abc1a83","slug":"died-after-falling-from-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
भांजे के साथ बाइक पर बैंक आ रही महिला की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कल्हरा गांव की इल्तिसजहां (51) पत्नी सलामत खां शुक्रवार को गर्गन पुरवा के पास सामने आ रही साइकिल को बचाते समय बाइक से गिर गई। बाइक तेज रफ्तार होने से उसे गंभीर चोंटे आईं। राहगीरों व पुलिस ने उसे सीएचसी में दाखिल कराया। यहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, मध्य प्रदेश के सरबई (छतरपुर) थाना क्षेत्र के महुईकलां गांव की पार्वती (40) पत्नी बाबू द्विवेदी शुक्रवार को शाम पुत्र के साथ बाइक पर आते समय मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रासिंग के नजदीक ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी देवीचरण (17) पुत्र रामेश्वर अपने पड़ोसी रामू (16) पुत्र भरोसे के साथ शुक्रवार को दोपहर साइकिल से वापस लौटते समय गांव के नजदीक बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी गीता देवी (45) पत्नी कृष्णदत्त गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बस से उतरते समय गिरकर घायल हो गई। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा गांव निवासी ज्योति (11) पुत्र मुन्ना शुक्रवार को दोपहर अमरूद तोड़ते समय गिरकर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।