फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Didn't listen to the problem, instead challaned the committee chairman

Banda News: समस्या तो सुनी नहीं उल्टा समिति अध्यक्ष का कर दिया चालान

Sun, 07 Sep 2025 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Didn't listen to the problem, instead challaned the committee chairman
फोटो32- एसडीएम कार्यालय में अपनी समस्या सुनाने पहुंचे बांसी-देवरार गांव के लोग। संवाद
नरैनी (बांदा)। राम जानकी मंदिर सेवा समिति के मामले को लेकर बांसी-देवरार गांव के लगभग एक सैकड़ा लोग शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। पीड़ितों का आरोप है कि एसडीएम ने शिकायती पत्र लेने से इन्कार कर दिया। शिकायत करने वाले पदाधिकारी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बांसी देवरार गांव के संतराम, भजना ,बुधराज, मिंटू, राजकिशोर, बाला प्रसाद, विनोद द्विवेदी, माधव प्रसाद, राम सजीवन, राम मिलन, भैया जी, राजा बाबू, सियाराम, स्वामीदीन, ब्रज शरण, मलखान, लालाराम सहित लोगों ने शिकायती पत्र में बताया कि बांसी गांव में ठाकुर राम जानकी एवं लखन व कृष्ण भगवान नरसिंह भगवान हनुमान जी के मंदिर प्राचीनकाल से विराजमान हैं।
विज्ञापन

महंत व संरक्षक बालक दास थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके छोटे भाई चेला के रूप में नियुक्त किए गए। उन्हें बतौर संरक्षक न्यायालय तहसीलदार नरैनी द्वारा आदेश 30 अप्रैल 2003 को नियुक्त किया गया था। इसी आदेश के संबंध में आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल ने 21 दिसंबर 2005 में आदेश किया था कि बतौर संरक्षक जग प्रसाद संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की संपत्ति बेचने का उन्हें कोई अधिकार नहीं होगा। न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए जग प्रसाद संरक्षक ने कृषि भूमि को विक्रय कर दिया है। इसके पूर्व 2007 में मूर्तियां चोरी हो गई थीं। घटना में संरक्षक जग प्रसाद कोई कदम नहीं उठाया। 2016-17 में अश्वनी कुमार एक लाख की जमानत देकर मूर्तियों को मंदिर में विराजित कर पूजा-अर्चना करवाई थी। श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन कराकर समिति द्वारा विकास किया जा रहा है। अन्य धार्मिक कार्य किए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह राम जानकी मंदिर समिति का अध्यक्ष है। जिसका शांतिभंग में चालान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed