फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dial-112 Female PRV service started

डायल-112 महिला पीआरवी सेवा शुरू

Sat, 14 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dial-112 Female PRV service started
Dial-112 Female PRV service started - फोटो : BANDA
बांदा। उन्नाव कांड के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में बांदा जिले में भी महिला पुलिस कर्मियों से लैस डायल-112 पीआरवी सेवा शुरू हो गई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने पांच पीआरवी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह बांदा शहर, देहात कोतवाली, बबेरू कोतवाली, अतर्रा और नरैनी कोतवाली में भेजी गई हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि महिला पीआरवी पूरे शहर और क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को बेखौफ रहने का संदेश देंगी। रात में किसी भी जरूरतमंद महिला के पास पीआरवी पहुंचेगी।
विज्ञापन

फिलहाल इसमें 10 महिला कांस्टेबलों को नियुक्त किया गया है। यह महिला पीआरवी महिला और बालिकाओं की सुरक्षा में स्कोर्ट के रूप में काम करेंगी। महिलाएं रात में भी डायल-112 को काल करके अपनी समस्या बता सकती हैं। झंडी दिखाकर रवाना करते समय एएसपी एलबीके पाल, क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइंस राघवेंद्र सिंह, आरआई अजमेर सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी देवी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed