{"_id":"5e0ce4878ebc3e87c70ddb91","slug":"development-man-remembered-dr-shyamlal-banda-news-knp5357390106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास पुरुष डॉ. श्यामलाल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास पुरुष डॉ. श्यामलाल को किया याद
विज्ञापन
डा.श्यामलाल शर्मा की 120वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी संबोधित करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज।
- फोटो : BANDA
बांदा। नगर पालिका के पहले चेयरमैन डॉ. श्यामलाल शर्मा की 120वीं जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। उनको याद कर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। हालांकि समारोह में मुट्ठी भर लोग ही जुटे। पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि डॉ. श्यामलाल शर्मा विकास पुरुष और क्रांतिकारी व ईमानदार नेता थे।
बुधवार को बलखंडी नाका स्थित पार्क में डॉ. शर्मा की आदमकद प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। गोष्ठी में बुजुर्ग नेता और पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि डॉ. शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई बेमिसाल काम कराए। राजनैतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों को उनसे सीख लेनी चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने उनके कार्यों की सराहना की।
पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि डॉ. श्यामलाल का जन्म एक जनवरी 1900 को हुआ था। उनकी हत्या घर के नजदीक 16 सितंबर 1961 को हुई थी। बाबूलाल गुप्त ने उन्हें आदर्श चिकित्सक बताया। अमरदत्त शर्मा, कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, ओमप्रकाश, रामपाल त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
गोष्ठी के बाद उपस्थित लोगों ने उस स्थान पर भी जाकर श्रद्धांजलि दी, जहां डॉ. शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। जयंती समारोह में जीजीआईसी प्रधानाचार्य बीना गुप्ता, जेपी यादव, सबल सिंह, अमित सेठ भोलू, प्रेमशंकर रुपौलिहा, प्रदीप शर्मा, संजय निगम अकेला, प्रकाशचंद्र सक्सेना भी उपस्थित रहे। कविता पाठ भी हुआ।