फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Detained SSI

हिरासत में लिए गए कोतवाली के एसएसआई

Fri, 03 Apr 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 03 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Detained SSI

गैर जमानती वारंट में वांछित शहर कोतवाली के एसएसआई को विशेष न्यायाधीश की अदालत में हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक केवी सिंह के एक मुकदमे में अदालत में उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र)नरेंद्र कुमार झा ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। शुक्रवार को 11 लाख की लूट में पकड़े गए छह आरोपियों को अदालत में पेश करने गई पुलिस टीम में एसएसआई केवी सिंह भी थे।
विज्ञापन


इस पर न्यायाधीश ने कोतवाली प्रभारी और कोर्ट मोहर्रिर को निर्देश दिया कि एसएसआई को हिरासत में लिया जाए, पर पुलिस अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। इस बीच एसएसआई अदालत से निकल कर बाहर आ गए। खबर पाकर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित और शंकर सिंह गौतम अदालत पहुंचे। न्यायाधीश से दरोगा की गलती माफ करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एसएसआई भी कोर्ट में उपस्थित हो गए। न्यायाधीश ने उन्हें हिरासत में लेकर निजी मुचलके पर रिहा करने और एक हफ्ते के अंदर पक्की जमानत कराने का आदेश दिया।

मामला अभी गर्म ही था कि इसी बीच जिला जजी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इकराम पहुंच गया। उसने न्यायाधीश को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस उसके पुत्र की शादी में मिली बाइक उठा ले गई है। साथ ही पुत्र को लूट के मामले में आरोपी बना चालान कर दिया।


इस पर कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने सफाई दी कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आरोपी बेटे ने लूट में प्रयुक्त बाइक बेच दी है। तभी उसकी बाइक उठा लाए थे। इस पर न्यायाधीश ने कोतवाली प्रभारी को फटकार लगाई कि क्या इसी तरह कार्रवाई की जाएगी? क्यों न आपके खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज करा दी जाए? न्यायाधीश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बाइक एक घंटे में जजी कर्मी को सौंप दी जाए। ­

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed