फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deputy Commissioner sought details of the Rs 1.25 crore scam in MNREGA

मनरेगा में सवा करोड़ के घोटाले का उपायुक्त ने मांगा ब्योरा

Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner sought details of the Rs 1.25 crore scam in MNREGA
बांदा। पिछले छह वर्षों में मनरेगा से कराए गए कार्यों में 1.23 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनियमितताएं सोशल आडिट टीम ने पकड़ी हैं। ग्राम विकास विभाग इनको दबाए हुए था, लेकिन अब प्रदेश के अपर आयुक्त (मनरेगा) द्वारा आडिट रिपोर्टों का ब्योरा तलब कर लिए जाने पर यह मामला गर्मा गया है। कार्रवाई की जद में दो दर्जन ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक आएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 से मौजूदा वर्ष 2019-20 तक ग्राम पंचायतों में कराए गए मनरेगा कार्यों का टीमों द्वारा सोशल आडिट किया गया था। इसमें 1 करोड़ 23 लाख 78 हजार 179 रुपये की अनियमितताएं पाई गईं। यह घोटाले मिट्टी के कार्यों में हुए। मसलन पुरानी मेड़ पर नाम मात्र की मिट्टी डालकर उन्हें नया दर्शा दिया गया। कुछेक गांवों में बिना काम कराए भुगतान कर दिया गया। सोशल आडिट टीमों ने अपनी यह रिपोर्ट यहां ग्राम विकास विभाग को दी थीं। लेकिन इसकी फाइलें अलमारियों में ही कैद रहीं। कार्रवाई अमल में नहीं आई।
विज्ञापन

अब प्रदेश के अपर आयुक्त (मनरेगा) ने सोशल आडिट टीमों की रिपोर्ट तलब कर ली है। इसे 20 दिसंबर तक भेजने को कहा है। इससे ग्राम विकास विभाग में खलबली मची है। आडिट रिपोर्ट की फाइलों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। एक-दो दिन में मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से अपर आयुक्त को यह रिपोर्ट भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई अनियमितताओं में महुआ ब्लाक में 19,43,324, नरैनी में 1,25,345, बबेरू में 89,19,805, जसपुरा में 1,49,646, बिसंडा में 4,44,349 और बड़ोखर खुर्द में 7,95,710 रुपये की अनियमिताएं शामिल हैं। उधर, इस बारे में जिला विकास अधिकारी कृष्ण करुणाकरण पांडेय का कहना है कि आडिट रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए परियोजना अधिकारी (मनरेगा) को लिखा गया था। दूसरी तरफ परियोजना अधिकारी आरपी मिश्रा का कहना है कि आरोपी प्रधान व सचिवों से रिकवरी कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed