फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue outbreak in Taron village on the banks of Ken river

केन नदी किनारे तरौंस गांव में डेंगू का प्रकोप

Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak in Taron village on the banks of Ken river
खप्टिहाकलां (बांदा)। केन नदी किनारे आबाद तरौंस गांव में मच्छरजनित रोग का प्रकोप है। गांव के करीब छह लोग डेंगू से ग्रसित बताए गए हैं। उनका इलाज कानपुर में चल रहा है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। रोग से भयभीत ग्रामीण बच्चों को स्कूल व कोचिंग आदि नहीं भेज रहे।
विज्ञापन

गांव के अरविंद सिंह (13) पुत्र गया प्रसाद, अभय सिंह (12) पुत्र अरविंद सिंह और अनिल सिंह के पुत्र अंशू (11) व पुत्री राशि (7) का कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। निजी पैथालॉजी में डेंगू की पुष्टि होना बताया गया है। इनके अलावा अंजू पत्नी अंगद सिंह भी डेंगू से ग्रसित थीं। कानपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी छुट्टी हुई है। पूर्व में भी तीन बच्चे डेंगू से पीड़ित मिले थे। उनका भी कानपुर में इलाज हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोष जताया कि गांव में मच्छरजनित रोग डेंगू का प्रकोप है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई बचाव कार्य नहीं किए गए। आलम यह है कि डेंगू के भय से लोग अपने बच्चों को स्कूल या कोचिंग आदि नहीं भेज रहे। कस्बे के निजी डॉक्टर कृष्णार्जुन शास्त्री, मुन्ना सिंह, सुरेश सिंह गौतम आदि ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में दवा छिड़काव और फागिंग आदि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed