फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration on the suicide of the contractor in Varanasi

वाराणसी में ठेकेदार की आत्महत्या पर किया प्रदर्शन

Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on the suicide of the contractor in Varanasi
एडीएम को ज्ञापन सौंपते पीडब्ल्यूडी ठेकेदार। - फोटो : BANDA
बांदा। वाराणसी में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव की आत्महत्या से आक्रोशित पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों ने यहां प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें ठेकेदार के आश्रितों को एक करोड़ की मदद की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मांग पूरी न हुई सभी निर्माण कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ठेेकेदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चंदेल की अगुवाई में ठेकेदारों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में ठेकेदार की आत्महत्या पर दुख जताते हुए शासन-प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताया। एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि लोक निर्माण विभाग, वाराणसी में अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते भुगतान न होने से आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होकर ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने मुख्य अभियंता कक्ष में बुधवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उक्त ठेकेदार के उत्पीड़न में शामिल विभागीय उच्चाधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के लगभग पांच करोड़ रुपये के भुगतान व मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष समेत महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विद्यासागर तिवारी, वीरेंद्र सिंह, रामकरन सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, लल्लन साहू, कृष्ण देव सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकिशोर त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठ, प्रदीप सिंह, जगतराम सिंह, वृजेश, सुरेश चंद्र गुप्ता, संजय त्रिवेदी, अजय पाल सिंह, बुद्धप्रताप सिंह, राजा द्विवेदी, रामेंद्र सिंह, कपिल तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed