{"_id":"5d7bdd7b8ebc3e01390a76e1","slug":"demonstration-of-teachers-on-dm-s-antechamber-banda-news-knp5134151105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की ड्योढ़ी पर शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की ड्योढ़ी पर शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रेरणा एप के विरोध सहित शिक्षकों से जुड़े अन्य मुद्दों पर आंदोलनरत परिषदीय शिक्षकों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ की जनपद इकाई के बैनर तले यहां कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल अध्यक्ष मेजर मिथलेश कुमार पांडेय भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों से जहां तमाम अपेक्षाएं की जा रही हैं वहीं उनकी समस्याओं का निवारण नहीं किया जा रहा। शिक्षक दिवस पर भी शिक्षकों को अपना सम्मान बचाने का आंदोलन करना पड़ रहा है।
पुरानी पेंशन बहाली, मुफ्त चिकित्सा, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, समान कार्यों के लिए समान वेतन आदि मांगें पूरी नहीं की जा रहीं। प्रेरणा एप से निजता हनन की जा रही है। धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारी प्रजीत सिंह, जयकिशोर दीक्षित, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, अजीत सिंह, बेसिक शिक्षक सीनियर संघ शंभूनाथ द्विवेदी, हरीओम चौहान, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, ओपी दीक्षित सहित पतिराखन सिंह, लाल बिहारी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। राकेश सिंह, भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, सुधीर श्रीमाली, सुघर सिंह, पूनम यादव, राजवीर, छोटेबाबू, अंजना अवस्थी, विनय प्रताप, विवेक यादव आदि शामिल रहे। संचालन हरवंश श्रीवास्तव ने किया।