{"_id":"5c7ac026bdec22738d0b76a8","slug":"demonstration-of-electricity-bill-for-forgiveness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल माफी के लिए दिव्यांगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल माफी के लिए दिव्यांगों का प्रदर्शन
Sat, 02 Mar 2019 11:10 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बांदा में अशोक लाट पर धरना देते दिव्यांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल माफी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वावधान में दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन भेजा। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष कमल शिवहरे की अगुवाई में दिव्यांग शनिवार को जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। हरदौली और निम्नीपार कांशीराम कालोनी में अपात्रों को आवास आवंटन का आरोप लगाते हुए डूडा विभाग के विरुद्ध नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि दोनों कालोनियों में बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर, वृद्ध, विधवा और दिव्यांग रह रहे हैं। काम न मिलने से आर्थिक तंगी के हालात हैं।
विज्ञापन
बिजली बिल जमा न होने से कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ज्ञापन में बिजली बिल माफ कर कनेक्शन काटने पर रोक, अपात्रों से आवास खाली कराने, आसरा आवास में भी आवंटन, रोजगार उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल रहीं। प्रदर्शन व ज्ञापन के बाद विकलांग पार्टी पदाधिकारी धरने में बैठ गए। मंडल प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला, जिला संगठन मंत्री राजाराजमणि मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन वर्मा सहित हनुमान मिश्रा, अमित निगम, रामनरेश, अनवर खां, श्रीराम प्रजापति, हासिम खां, मुलुवा बाबा, विकास, अनीसा जहां, सुनीता शिवहरे, कैलशिया, कलिंद्री, रामसखी, लीला, रामकली, चंद्रकली, पूजा, कल्लू, भगवानदीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन