{"_id":"5a8b05834f1c1ba4268bb2de","slug":"demonstration-in-the-municipality-for-drainage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली-सड़क के लिए नगर पालिका में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली-सड़क के लिए नगर पालिका में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं धीरज नगर की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के धीरज नगर (कालूकुआं) के बाशिंदों ने नाली और सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र नाली और सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में स्थानीय बाशिंदों ने नगर पालिका परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि यहां 10 साल में नाली और सड़क नहीं बन सकी। रास्तों में गंदा पानी भरा रहता है। देव कुमार प्रजापति के दरवाजे से पुत्तीलाल के घर तक, देवेंद्र के घर से कमलेश नाई के घर तक और शकुंतला के घर से राजबहादुर के मकान तक रोड और नाली बनवाई जाए।
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू, विद्या सागर, श्यामलाल साहू, राजेश कुमार, भोला प्रसाद, प्रीती, सुमन, राधा, अंजली देवी, माया देवी, दीपमाला यादव, प्रिया सिंह, वंदना सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन