फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demonstration by expelled SP leader

सपा से निष्कासित नेता ने प्रदर्शन किया

Thu, 30 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 30 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
demonstration by expelled SP leader

समाजवादी पार्टी से निष्कासित डॉ. खलील अहमद ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में प्रदर्शन किया। सपा विधायक और एक पूर्व प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए पांच पन्ने का पत्र पार्टी मुखिया मुलायम सिंह को भेजा।

विज्ञापन


मालूम हो कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में डॉ. खलील को जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने 11 मार्च को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से खलील सपा के लेटर पैड पर ही सपा नेताओं के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। बृहस्पतिवार को जिस समय मुख्यमंत्री बांदा शहर में मौजूद थे, उसी समय डॉ. खलील अपने कई समर्थकों के साथ बैनर लेकर कचहरी के पास अशोक लाट के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और नरैनी से सपा टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ चुके भरतलाल दिवाकर के खिलाफ नारे लगाए। पार्टी मुखिया को भेजे पत्र में भी आरोपों की झड़ी लगा दी। उधर, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा है कि निष्कासन के बाद सपा का लेटर पैड इस्तेमाल करना अपराध है। उनके साथ प्रदर्शन या समर्थन करने वाले गिने-चुने लोगों का सपा से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। पार्टी को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed