फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand to make Aditya Thackeray as CM in Maharashtra

महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग

Sat, 02 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Aditya Thackeray as CM in Maharashtra
बांदा। शिव सैनिकों ने प्रदेश उपमुख्य प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी के नेतृत्व में बैठक कर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र भेजा हे। इसमें अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाकर शिवसैनिकों का सपना साकार करें। यह भी कहा कि भाजपा अपनी ताकत के बल पर शिवसेना को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन

बैठक के बाद राष्ट्रीय प्रमुख को भेजे पत्र में कहा कि शिवसेना अकेले चुनाव लड़ती है तो जनाधार और बढ़ता है। परिणाम अच्छे आते है। भाजपा अपनी ताकत के बल पर शिवसेना को समाप्त करने में लगी है। महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री देखना भी नहीं पसंद करती।
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे को क्यों नहीं। यह भी कहा कि संभव हो तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेेस पार्टी के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाकर पूरे देश में राष्ट्रीय गठबंधन का निर्णय लिया जाए। शिवसैनिकों ने कहा है कि भाजपा से दूरियां नहीं बनाई तो वह शिवसेना को निगल जाएगी। भाजपा से गठबंधन किया जाए तो पूरे देश में किया जाए, अन्यथा भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। बैठक में अरुण सिंह, जागेश्वर सिंह, मनोज तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed