फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for liquor ban; protest in Baberu on the 9th.

Banda News: शराब बंदी की मांग, नौ को बबेरू में प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for liquor ban; protest in Baberu on the 9th.
बांदा। उत्तर प्रदेश में शराब बंदी की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से नौ अक्तूबर को तहसील बबेरू परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बिहार की तर्ज पर प्रदेश में शराब बंदी लागू करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी संगठन की ओर से मीडिया को दी गई। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी पटेल ने आरोप लगाया कि कई गांवों में शराब ठेकों के अलावा किराना दुकानों पर भी अवैध तरीके से शराब की बिक्री हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि जनता की आवाज उठाने के लिए नौ अक्तूबर को प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से आंदोलन में सहयोग की अपील की। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष जुगल पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल, भरत लाल यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed