बुंदेलखंड को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के राज्यपाल को 9 सूत्री मांगपत्र भेजकर किसानों और बुंदेलखंड में साल दर साल पड़ रही दैवी आपदाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है। शनिवार को बसपा नेताओं के जत्थे ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में बांदा को अकालग्रस्त और सूखा घोषित करने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, बढ़ी बिजली की दरें वापस लेने, जनपद को बिजली कटौती मुक्त करने, ओला पीड़ितों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेअर मुआवजा, बंटाईदारों को भी आर्थिक मदद, गांवों में गोशाला, पलायन रोकने को हर गांवों में राहत कार्य, किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था और किसान आयोग गठन किए जाने आदि की मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, लल्लू प्रसाद निषाद, आशुतोष भास्कर, मायाराम वर्मा, गुलाब सिंह वर्मा, शिवचरन वर्मा, मूलचंद्र यादव, अरविंद वर्मा, शेख रज्जन, मनोज वर्मा, वीर सिंह चौधरी, अय्यूब खां, सुरेश तिवारी आदि शामिल रहे।