फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   defaulters facing water

पानी की मार झेल रहे बकायेदार

Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
defaulters facing water
defaulters facing water - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में उपभोक्ता और जल संस्थान जैसे को तैसा की तर्ज पर चल रहे हैं। जहां उपभोक्ता पानी का पूरा पैसा नहीं अदा कर रहे, वहीं जल संस्थान भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में उपभोक्ता करीब 14.88 करोड़ रुपये जल संस्थान का बिल दबाए बैठे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल से अब तक 25.90 करोड़ रुपये में से मात्र 11.2 करोड़ रुपये की वसूली ही जल संस्थान कर पाया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों मेें सिर्फ 42 फीसदी उपभोक्ताओं ने जल संस्थान को पानी का पैसा अदा किया है। उधर, इस बकायेदारी के एवज में जल संस्थान रोजाना 21 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) पानी कम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान चारों जिलों में 23 शहरी पेयजल योजनाएं चला रहा है। इनसे करीब आठ लाख शहरी आबादी को पानी देने का दावा किया गया है। उधर, मंडल के उपभोक्ता जल संस्थान के पानी का पूरा बिल अदा करने में कभी खरे नहीं उतरे हैं।
इसमें सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं। स्थिति यह है कि मार्च माह तक जल संस्थान की चारों जिलों में 25 करोड़ 90 लाख 84 हजार रुपये डिमांड/बकाया था। इसमें पिछले वर्ष का 15 करोड़ 33 लाख 23 हजार रुपये भी शामिल हैं।
मंडल के उपभोक्ताओं में मात्र 11 करोड़ 2 लाख 20 हजार रुपये अदा किए हैं। यानी 14 करोड़ 88 लाख रुपये बाकी हैं। हालांकि, मासिक वसूली के आंकड़ों के आधार पर जल संस्थान ने 108 फीसदी वसूली बताई है।
चित्रकूटधाम मंडल में उपभोक्ताओं पर कुल बकाया और वसूली (लाख रुपये में)
जनपद मांग वसूली
बांदा 914.915 356.547
चित्रकूट 538.037 215.127
हमीरपुर 650.680 351.228
महोबा 487.208 179.307
योग- 2590.840 1102.209
चित्रकूटधाम मंडल के नगरों में पानी की मांग, आपूर्ति और कमी (एमएलडी में)
जनपद मांग आपूर्ति कमी
बांदा 36.35 30.05 6.3
चित्रकूट 13.55 12.83 0.72
हमीरपुर 34.26 23.65 10.61
महोबा 22.67 18.42 4.25
योग- 106.83 84.95 21.88
नगरीय क्षेत्रों में जल संस्थान की पेयजल योजनाएं और आबादी (लाख में)
जनपद योजनाएं आबादी
बांदा 8 2.942
चित्रकूट 3 0.973
हमीरपुर 7 2.206
महोबा 5 1.85
योग- 23 7.971
मंडल में जल संस्थान के ट्यूबवेल और हैंडपंप की स्थिति
बांदा : नगरीय क्षेत्रों में 1819 हैंडपंप हैं। इनमें 167 खराब हैं। इन्हें रिबोर होना है। ट्यूबवेल 44 हैं। पांच बंद पड़े हैं। इन्हें रिबोर किया जाना है। 15 ओवरहेड टैंक हैं। सभी ठीक बताए गए हैं। 48 टैंकर हैं।
चित्रकूट : 797 हैंडपंपों में 82 ठप हैं। 10 ट्यूबवेल में नौ चालू हैं। एक रिबोर होना है। 11 ओवरहेड टैंक हैं। एक बेकार है। 10 चालू बताए गए हैं। 20 टैंकर हैं।
हमीरपुर : 3209 हैंडपंप हैं। इनमें 335 ठप हो चुके हैं। 61 ट्यूबवेल हैं। इनमें 12 बंद हैं। इन्हें रिबोर किया जाना है। 15 ओवरहेड टैंकों में तीन निष्क्रिय हैं। यहां 10 टैंकर बताए गए हैं।
महोबा : 2976 हैंडपंपों में 71 खराब हैं। 26 नलकूपों में आठ रिबोर होने हैं। दो ओवरहेड टैंक हैं। दोनों दुरुस्त हैं। टैंकरों की संख्या यहां 40 बताई गई है।
भूजल में गिरावट से पानी का संकट
बुंदेलखंड समेत चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट में हैंडपंप और ट्यूबवेल जवाब देते जा रहे हैं। यही वजह है कि चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में 655 हैंडपंप और 26 ट्यूबवेल बंद हो चुके हैं। इन्हें रिबोर करके ही चालू किया जा सकेगा।
76,458 शहरी लिए हैं नल कनेक्शन
जल संस्थान चित्रकूटधाम मंडल में 76,458 नल कनेेक्शनों से कुल 84.95 एमएलडी पानी आपूर्ति कर रहा है। चारों जिलों बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर के शहरी क्षेत्रों में 1370 किलोमीटर पाइपलाइन है। इसके अलावा 7.153 किलोमीटर सीवरलाइन भी बताई गई है।

मंडल में जनपदवार नल कनेक्शन, पाइपलाइन व सीवरलाइन
बांदा : 26,442 नल कनेक्शन। 379 किमी पाइपलाइन और तीन किमी सीवरलाइन।
चित्रकूट : 10,471 नल कनेक्शन। 213.31 किमी पाइपलाइन और 4.15 किमी सीवरलाइन।
हमीरपुर : 25,751 नल कनेक्शन। 264.39 किमी पाइपलाइन है। यहां सीवरलाइन नहीं है।
महोबा : 13,794 नल कनेक्शन। 513.53 किमी पाइपलाइन। सीवर नहीं है।
नई पेयजल योजनाओं की स्थापना जल निगम करता है। जल संस्थान सिर्फ इनका संचालन करता है। मांग के मुताबिक पानी की आपूर्ति नई योजनाओं से ही हो सकती है। उपभोक्ताओं बकाया वसूली के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। वसूली कैंप भी लगाए जाते हैं।
-मनोज कुमार चौधरी, सचिव, चित्रकूटधाम मंडल, जल संस्थान, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed