फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Decision given honorarium appreciated

वित्तविहीन ने टीचरों ने मानदेय दिए जाने का निर्णय सराहा

Sun, 08 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Decision given honorarium appreciated
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन) ने टीचरों को मानदेय दिए जाने पर खुशी जताते हुए प्रदेश सरकार के इस निर्णय को सराहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे संगठन के संघर्ष का परिणाम बताया।
विज्ञापन


खानकाह इंटर कॉलेज में रविवार को वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि मानदेय संबंधी शासनादेश 22 जनवरी को जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 29 जनवरी को डीआईओएस के जरिए प्रबंधकों व अंशकालिक शिक्षकों से सूची की हॉर्ड तथा साफ्ट कॉपी जमा करने को कहा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि संघ को सशक्त बनाने को प्रदेश भर के सभी अंशकालिक टीचर व कर्मचारियों को संघ से जुड़ना होगा। मंडल महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल, जिला महामंत्री अकील अहमद, नंदराम धुरिया, रोहित मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चंद्रकिशोर व बच्छराज को जिला मंत्री, रामकृपाल सिंह व संतोष गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष और धनंजय सिंह को बिसंडा ब्लाक अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार मिश्रा को महामंत्री मनोनीत किया गया। ऋषिकांत द्विवेदी, फरहत उल्ला खां, शिवशंकर पाल, बालकृष्ण वाजपेयी, सूरज प्रकाश, विजय पाल सिंह, नादिर खान, रफीक खान, सुरेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed