{"_id":"5707f3664f1c1bc86fc811ea","slug":"debtor-farmer-s-shock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदार किसान की सदमे से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
कोर्रही। कर्जदार विकलांग किसान की सदमे से मौत हो गई। बबेरू तहसील के कोर्रही गांव निवासी सूबेदार खां (55) पुत्र मुंशी एक हाथ से विकलांग था। उसके नाम दो बीघा जमीन है। शुक्रवार को सुबह वह गेहूं की फसल काट रहा था।
विज्ञापन
कटाई करते समय ही उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिजन जब तक उठा कर घर लाए उसकी मौत हो गई। मृतक के नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का 40 हजार और रिश्तेदारों व साहूकारों का लगभग 35 हजार रुपये कर्ज था।
विज्ञापन
पुत्री शन्नो की शादी फतेहपुर में तय की थी। फसल खराब होने और पुत्री की शादी को लेकर वह चितिंत था। पुत्र कय्यूम (30) मानसिक रूप से कमजोर है। तहसील में सूचना मिलने पर एसडीएम विनय कुमार पाठक ने लेखपाल को गांव भेजकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन