{"_id":"8b9a6b4c8e1eb7f72dcb89fc3ffb10df","slug":"debt-troubled-young-farmer-hanged-in-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवा किसान ने मंदिर में फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान युवा किसान ने मंदिर में फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंगहाली और बैंक कर्ज से परेशान युवा किसान ने मंदिर में फांसी लगा ली। घंटे पर मफलर बांधकर वह फंदे पर झूल गया। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा मलौली गांव की है।
विज्ञापन
किसान राकेश सिंह (35) पुत्र बलदेव ने देर रात घर के पास मंदिर में मफलर बांधकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। मां शकुंतला ने बताया कि राकेश के पास 13 बीघा जमीन थी। कुछ माह पूर्व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 80 हजार रुपये कर्ज लिया था। कर्ज अदायगी न होने से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व जिला अस्पताल में पत्नी ज्योति ने बच्चा जन्म दिया था। तंगहाली के चलते शिशु का इलाज न होने से मौत हो गई। शुक्रवार को राकेश परिजनों के साथ पत्नी को लेकर घर पहुंचा। देर रात पीछे के दरवाजे से चुपचाप निकल गया और सुबह उसका शव मंदिर में लटकता मिला।
विज्ञापन
उधर, किसान भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष डॉ.साहबलाल शुक्ल भी घटना स्थल पहुंचे। मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना दी। डॉ.शुक्ल ने गांव वालों के हवाले से बताया कि राकेश पर कर्ज अदायगी के लिए बैंक का दबाव पड़ रहा था। आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्याएं जारी हैं और सरकारें इस मामले में आंखों में धूल झोंक रही हैं।